कोरबा। कुदमुरा जंगल मे जुआ खेल रहे 13 रईसजादे को जुआ खेलते करतला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़े है आरोपियों से 2 लाख 16 हजार जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बता दें कि नए पुलिस कप्तान के पदस्थ होते ही जुआ सट्टा पर लगाम लगा तो शहर के जुआरियो ने नया ठिकाना तलाशते हुए जिले के सरहदी इलाके में फड़ सजाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना कप्तान को मिलने के बाद करतला पुलिस ने जुआरियो को पकड़ने की योजना बनाई ।यही वजह है कि करतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुदमुरा के जंगल में जुआ खेल रहे कोरबा शहर के 13 रईसजादे को करतला पुलिस ने गिरफतार किया है। करतला में पदस्थ एसआई राजेश चंद्रवंशी ने मुखबिर की सूचना पर साइबर टीम की मदद से यहां दबिश दी। मौके पर 13 जुआड़ी मिले जो फड़ लगाकर जुआ खेल रहे थे। दो स्विफ्ट कार और एक महिंद्रा वाहन से यह सभी जुआड़ी यहां पहुंचे थे जिनके पास से 2 लाख16 हजार 200 रुपये नगद, 13 नग मोबाइल और खाने-पीने का सामान बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे बर्तनों की जब्ती की गई है।










