Saturday, April 25, 2026

घाना की संसद में जूतम पैजार:बिल पर बहस के दौरान आपस में भिड़े सांसद, एक दूसरे को तमाचे जड़े

घाना की संसद में एक बिल पर बहस के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि जम कर लात घूसे चले। इस जूतम पैजार का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हा रहा है। हाथापाई की शुरुआत तब हुई जब, इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट टैक्स बिल पर बहस के दौरान विपक्ष के सांसदों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। विपक्षी सांसद हंगामा करते हुए चेयरमैन की कुर्सी के पास पहुंच गए और इसके बाद हाथापाई शुरु हो गई।

 

जब सांसदों के बीच हाथपाई नहीं रुकी तो सिक्योरिटी में तैनात मार्शलों ने बीच आकर हालत संभालने की कोशिश की। मार्शलों के रोकने के बाद भी लड़ाई शांत नहीं हुई। हालांकि कुछ सांसदों ने भी बीच बचाव करने की कोशिश की।https://twitter.com/i/status/1473445094913196038