कोरबा जिले की बाकी मोगरा पुलिस ने शारदा विहार निवासी लेबर कांट्रेक्टर संतोष शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को उड़ीसा के अंगूल जिला अंतर्गत तालचेर से गिरफ्तार किया है। वर्ष 2016 में 4 लोगों ने मिलकर कॉन्टैक्टर के साथ ठगी की थी। बाकी मोगरा थाना प्रभारी राजेश कुमार जांगड़े ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज किया गया था और जांच की जा रही थी। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।







