Monday, April 13, 2026

ब्रेकिंग: इस जिले में कलेक्टर ने लगा दी धारा-144

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर लॉकडाउन की शुरुआत हो चुकी है. राजनांदगांव जिले में धारा-144 लगा दी गई है. राजनांदगांव में किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं. मॉल, सिनेमाघर, दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, एवं मैरिज हाल आदि को 1/3 के साथ संचालित कराना होगा. डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव स्टेशन पर आरटी पीसीआर की रिपोर्ट दिखानी होगी.