नईदिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा, सात फेज में पांच राज्यों में चुनाव होंगे. यूपी में पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को होगा. 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी।. दूसरा फेज-14 फरवरी, तीसरा फेज- 20 फरवरी चौथा फेज- 23 फरवरी, पांचवां फेज- 27 फरवरी, छठा पेज- 3 मार्च, सातवां फेज- 7 मार्च,पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक फेज में 14 फरवरी को मतदान होगा जबकि मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा. सभी राज्यों में हुए मतदान की मतगणना 10 मार्च को होगी.
डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें चुनाव पार्टियां. 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी. इस बार चुनाव खर्च बढ़ाया गया है. राज्यों के दर्जे के मुताबिक विधायक उम्मीदवार 28 लाख से 40 लाख रुपए चुनाव में खर्च सकता है. आयकर, डीआरआई, रेलवे सहित कई एजेंसियों और संस्थानों को अलर्ट किया गया है कि नशीले पदार्थ, शराब, काला धन या अन्य फोकट में बांटने की चीजें लाने ले जाने वालों पर कड़ी निगाह रखें. चुनाव आयोग ने सुविधा एप बनाया है. इसके जरिए राजनीतिक दल सीधे आयोग को संपर्क कर सकते हैं. C vigil एप जनभागीदारी के लिए बनाया गया है. जनता इसे डाउनलोड कर एमसीसी का कोई भी उल्लंघन का वीडीओ, ऑडियो या सबूत अपलोड कर सकते हैं. शिकायतकर्ता के नाम पते की गोपनीयता के साथ कार्रवाई होगी.











