Sunday, April 26, 2026

चोरी के सामान के साथ आरोपियों को पकड़ा बांकीमोगरा पुलिस ने

कोरबा –सुरक्षा प्रहरी अरविंद कुमार,पिता-शर्माजीत कुर्मी, उम्र-47 वर्ष, निवासी बांकी मोंगरा ने 12/01/2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि बांकी उपक्षेत्र 04 नंबर से 05 टन लोहे का स्क्रैप एवं केवल तार को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गए हैं।अरविंद के रिपोर्ट पर थाना बांकी मोंगरा में अपराध क्र.8/22 धारा 379 भादवि अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के मंशानुरूप अवैध डीजल ,कबाड़, कोयला चोरी में लगाम लगाने हेतु निर्देश दिया गया हैं,इन्हीं निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर थाना बांकी मोंगरा द्वारा लगातार अवैध कारोबार डीजल कबाड़ कोयला चोरी में अंकुश लगाने हेतु लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

दरअसल बांकी मोंगरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने बांकी मोंगरा क्षेत्र में मुखबिर की तगड़ी व्यवस्था कर रखे हैं।उन्हीं मुखबिर की सूचना पर चोरी के महज 24 घंटे के भीतर तीन संदेहियों 1.सूर्य प्रताप गोस्वामी,पिता-नंदलाल गोस्वामी,उम्र-19 साल, 02. जितेश कुमार यादव,पिता- परदेसीराम यादव,उम्र-20 साल,03 विनोद कुमार जांगड़े, पिता-समारू राम जांगड़े,उम्र-19 साल सभी निवासी बांकी दफाई 4 नंबर थाना बांकी मोंगरा को पकडा।पकड़े गए सभी संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना कबूल किया और आरोपियों के कब्जे से चोरी की लोहे के पाइप, एंगल,लोहे की पट्टी लोहे का पंप ,स्क्रैप का सामान कुल वजनी 05 टन एवं तांबा का केबल तार एवं तार काटने में प्रयुप्त औजार कुल कीमती 18000 रुपए जप्त किया गया।