Tuesday, May 5, 2026

*कोरबी व हरदी बाजार में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन*

कोरबा। भाजपा किसान मोर्चा के अव्हान पर जिले पूरे सेवा सहकारी समितियों में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर के प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसने राज्य सरकार को 5 सूत्रीय मांगे इस प्रकार है

1 धान की खरीदी 15 फरवरी तक बढ़ाया जाए

2 रवि फसल के लिए सरकार तत्काल सेवा सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध कराने का सुनिश्चित करें

3 असमय ओलावृष्टि एवं अधिक बारिश से किसानों का फसलों का जो नुकसान हुआ है क्षतिपूर्ति राशि तत्काल प्रदान करें

4 किसानों का लंबित आई स्थाई कनेक्शन तत्काल स्थाई किया जाए

5 पिछले वर्ष किसानों का धान का बकाया राशि तत्काल दिया जाए और आप की घोषणा पत्र में 2 साल का बोनस बकाया है उसे भी किसानों को तत्काल दिया जाए तथा कोरबी सोसाइटी में पंजीकृत किसानों का धान नहीं लेने पर किसान मोर्चा ने 7:00 बजे तक धरना दिया गया धान के टोकन कटने के पश्चात धरना उच्च अधिकारियों से चर्चा उपरांत धरना समाप्त किया गया जिसमें प्रमुख रूप से मनोज शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, नरेश टंडन जिला मंत्री भाजपा, हरीश थवरानी मंडल अध्यक्ष भाजपा, छोटेलाल पटेल जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, सरजू निषाद, टीकाराम साहू, संजय सिंह, रामकुमार, राजीव हरीश नयर अन्य किसानों के साथ उपस्थित थे हरदी बाजार सेवा सहकारी समिति धरना उपरांत तहसीलदार हरदी बाजार को ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रमुख रुप से मनोज शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन गर्ग पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, संतोष देवांगन जिला महामंत्री भाजपा, नरेश टंडन जिला मंत्री भाजपा, प्रेमचंद पटेल सभापति जिला पंचायत कोरबा, हरीश थदवानी मंडल अध्यक्ष भाजपा, दुष्यंत शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, दुर्गेश कश्यप महामंत्री, छोटेलाल पटेल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, नवरत्न सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, संजय श्रीवास महामंत्री, तुंगन पटेल महामंत्री, मनोज जगत, रघुराज सिंह, बंसी श्रीवास दिनेश बाजपेई शिव लाल यादव व भारी संख्या में किसान व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।*