Sunday, August 2, 2026

दर्दनाक हादसे में 9 की मौत: बारात में जा रही कार नदी में गिरी… दूल्हे समेत 9 लोगों की गई जान

जयपुर। राजस्थान के कोटा शहर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां कार अनियंत्रित होकर चंबल नदी में गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार कार में सवार लोग एक शादी में जा रहे थे, इसी दौरान कोटा में छोटी पुलिया पर कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे के बाद क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोटा पुलिस ने बताया कि अभी तक चंबल नदी से कुल 9 शवों को निकाला गया है। इस हादसे में दूल्हे की भी मौत हो गई है।