Sunday, August 2, 2026

रूस-यूक्रेन जंग को लेकर बोरिस जॉनसन की चिंता:ब्रिटेन के PM बोले- 1945 के बाद यूरोप में सबसे बड़े युद्ध की योजना बना रहा है रूस

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन और रूस के बीच बने जंग के हालात पर चिंता जाहिर की है। म्‍यूनिख सुरक्षा सम्‍मेलन में उन्होंने कहा कि रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन यूरोप में दूसरे विश्‍वयुद्ध के बाद सबसे बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा, ‘रूस 1945 के बाद से यूरोप में सबसे बड़े युद्ध की योजना बना रहा है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पुतिन की योजना अब कुछ हद तक शुरू हो गई है। रूस इस तरीके का हमला करना चाहता है, जिससे वो यूक्रेन की राजधानी कीव को घेर ले। लोगों को यह समझने की जरूरत है कि इसके लिए कितनी बड़ी इंसानी कीमत चुकानी पड़ सकती है।’

बोरिस जॉनसन ने कहा है कि रूस न केवल नॉर्वे के शहर डोंबास की सीमा की तरफ से हमला करेगा, बल्कि वह बेलारूस की तरफ से भी आ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अंदेशा जताया है कि रूस बेलारूस की तरफ से राजधानी कीव को घेरने की कोशिश करेगा। बेलारूस के इलाके से कीव की दूरी कम है।