Thursday, August 6, 2026

एसईसीएल कर्मियो को पीटा डीजल चोरों ने

कोरबा। एसईसीएल की दीपका खदान में सेकेंड शिफ्ट में कार्यरत माइनिंग स्टाफ ओमप्रकाश तथा डंपर ऑपरेटर फैयाज अंसारी की डीजल चोरों ने खदान के भीतर डंडों से पिटाई कर दी। डीजल चोरों को इन कर्मचारियों का वहां उपस्थित रहना खटक रहा था,इस कारण इन कर्मचारियों से मारपीट की गई। इस घटना से पूरे शिफ्ट में भय और आक्रोश का माहौल है। एसईसीएल का जिन सुरक्षा एजेंसी के पीछे करोड़ों रुपये खर्च हो रहा है, उनके नाक के नीचे से डीजल चोर हर दिन खदान में घुस कर मारपीट और डीजल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। एक तरफ उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है और दूसरी तरफ ये गंभीर घटनाएं ऑपरेटरों ,माइनिंग स्टाफ में डर का माहौल पैदा कर रही हैं।