समाज में शिक्षक को सम्मान से देखा जाता है। शिक्षक पर भी समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी होती है लेकिन शिक्षक पेशे को कलंकित करने की घटनाएं सामने आती है। ऐसी ही एक घटना धमतरी के मगरलोड अमलीभाठा से सामने आई । जहां शराब के नशे में चूर एक शिक्षक ने स्कूल में उत्पात मचाकर अपने पेशे की प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया।
दरअसल ये मामला, मगरलोड अमलीभाठा के प्राथमिक शाला की है। यहां पदस्थ शिक्षक राकेश साहू शराब के नशे में धूत होकर हर रोज स्कूल आते है और छात्र छात्राओं को बिना कुछ पढ़ाए स्कूल से गायब हो जाते है. इसकी शिकायत जब छात्रों ने अपने अपने परिजनों को की तो पालक और ग्रामीणों ने व शाला विकास समिति ने बैठक कर कई दफे शिक्षक को समझाइश भी दी, लेकिन इसके बाद भी शिक्षक के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।











