Tuesday, September 29, 2026

अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या:​​​​​​​भांजियों को पीट रहा था युवक, पड़ोसी बीच-बचाव करने आया तो मार डाला; ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पकड़ा

कांकेर में शुक्रवार देर रात पड़ोसी के घरेलू विवाद में एक अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके बेटे पर भी डंडे से हमला किया और एक अन्य पड़ोसी के घर में कुल्हाड़ी लेकर उसे मारने घुस गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए और बड़ी मुश्किल से आरोपी को काबू किया। सारी रात उसे रस्सी से बांधकर रखा और फिर सुबह पुलिस को सूचना दी। हालांकि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, भानूप्रतापपुर क्षेत्र के ग्रामी पीच्छेकट्‌टा निवासी घासीराम उइके अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर गया हुआ है। उसकी बेटी और दामाद गांव में ही कुछ दूरी पर रहते हैं। घर में कोई नहीं होने के चलते घासीराम की 10 व 12 साल की नातिन सनबत्ती और पंचबत्ती रहने के लिए पहुंच गई। शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों सो रही थीं तभी घासीराम का भतीजा सरजूराम उइके अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहुंच गया।