Sunday, August 2, 2026

पीड़ित युक्रेन के साथ खड़ा न होकर भाजपा की मोदी सरकार ने साबित कर दिया कि वह उन्हीं की भाषा में माओवादी आतंकवादियों के साथ खड़ी है ….गोपाल ऋषिकर भारती

कोरबा। राम और हिंदूधर्म के नाम पर भारत की सत्ता पर EVM की धोखाधड़ी से सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने चीन और रसिया के साथ में विश्वपटल पर भी अपनी अंबानी अदानी हितेसी चरित्र का प्रदर्शन किया है।भाजपा सरकार को अब सारे देश को बताना होगा कि इस डील में भारत देश को क्या अब पुतिन और चीन की सरकार से डीजल ,पेट्रोल 30/ लीटर पेट्रोल और बेरोजगार युवाओं को रोजगार की गारंटी मिल जाएगी.?महगांई खत्म हो जाएगी या केवल अडानी अंबानी जैसों के विदेशों में ठेकेदारी बनी रहने की डील हुई है..?भाजपा ने पूरी दुनिया में कमजोर और दलित देश युक्रेन के साथ खड़ा ना होकर भारत देश की आत्मा को कलंकित कर दिया है यह कृत्य “घर में शेर और बाहर के कोलिया” वाली कहावत वाली जग हसाई के सिवा कुछ नहीं।बेहतर होता कि हम संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्ताव का समर्थन करके अपने तथाकथित दोस्त रूस को युद्ध नहीं बुद्ध के रास्ते पर लाकर विश्व शांति का पाठ पढ़ाकर विश्व की निर्णायक शक्ति हो सकते थे जबकि युक्रेन ने हमसे मार्मिक अपील की थी।मोदी सरकार पूरी तरह से अपने पूंजीवादी दोस्तों की फ़िक्र में पूरे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय हितों की बलि चढ़ाते आ रही है।आक्रमणकारी रूस और चीन से अनैतिक दोस्ती से भारत पर विनाशकारी परिणाम होंगे अब एक ही रास्ता बचा है कि पूरे भारत की जनता को कमजोर और दलित युक्रेन के साथ खड़ा होना पड़ेगा। इसलिए देश की जनता से विनम्र अपील है कि मोदी सरकार की इस निशाचारी विदेश नीति के खिलाफ अविलंब सड़कों पर खड़ी होकर अपनी एकता और जागरूकता का प्रदर्शन करें ।