Sunday, August 2, 2026

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की एक खबर सामने आ रही है। वहीं रविवार सुबह हुए इस मुठभेड़ में दो वर्दीधारी महिला नक्सली को जवानों ने मार गिराया है। मौके से जवानों ने महिला नक्सलियों के शव सहित समेत भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है। फिलहाल दोनों महिला माओवादियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि इलाके में सर्चिंग अब भी जारी है। मामला नैमेड थाना क्षेत्र का है।

 

बीजापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुरदा की पहाड़ी में भारी संख्या में वर्दीधारी हथियारबंद माओवादी मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर CRPF और DRG की टीम को शनिवार की रात ही सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। समय रहते जवानों ने माओवादियों को तीन तरफ से घेर लिया था। सुबह करीब 6 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। लगभग आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने 2 महिला माओवादियों को ढेर कर दिया।