यूक्रेन और रूस के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने दो शहरों- मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान कर दिया है। यूक्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सीजफायर का ऐलान हुआ है। यानी जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार सुबह 11:30 बजे सीजफायर किया गया।
इसके पहले रूस ने UNSC की बैठक में कहा- हम यूक्रेन से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए तैयार हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने पुतिन से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को रूस के रास्ते रेस्क्यू करने पर चर्चा की थीजेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस का एक रॉकेट कीव में राष्ट्रपति भवन के बाहर गिरा है। उन्होंने कहा कि रूस का निशाना फिर से चूक गया।
रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के मारियुपोल शहर के रेसिडेंशियल अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी
जेलेंस्की ने यूक्रेन को नो फ्लाई जोन नहीं बनाने के फैसले पर NATO की आलोचना की है। NATO के विदेश मंत्रियों की बैठक में जेलेंस्की के प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था
फ्रांस ने जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले की निंदा की है। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर UN से इसकी सुरक्षा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की है
यूक्रेन की राजधानी कीव समेत खार्किव, मारियुपोल जैसे शहरों को रूसी सेना ने घेर रखा है। यहां जरूरी सामान की सप्लाई काट दी गई है। इससे फंसे हुए नागरिकों को मुश्किलें बढ़ गई हैं।।।।








