Thursday, April 30, 2026

तरदा फोरलेन में जमीन को लेकर झमेला , 500 वर्गफुट जमीन की बिक्री पर पेंच

तरदा हरदीबाजार फोरलेन सड़क के काम में जमीन की खरीद बिक्री के मामले को लेकर कुछ लोगों की उलझन बढ़ती जा रही हैं। पिछले दिनों कोरबा पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने राजस्व और स्टांप ड्यूटी सहित लोक निर्माण विभाग से दस्तावेज मंगवाने के साथ बयान लेने का काम शुरू कर दिया है।। आगामी दिनों में गिरफ्तारी का काम शुरू होगा।

कोरबा जिले में सड़कों को ठीक ठाक करने के साथ बेहतर सुविधा देने के लिए काम किया जा रहा है। कोरबा जिले के प्रस्तावों पर लगातार मंजूरी के साथ धनराशि उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में तरदा हरदी बाजार फोरलेन सड़क बनाने का रास्ता साफ हुआ है। जानकारी के अनुसार योजना की जानकारी मिलने के साथ टुकड़ों में छोटे भूखंड की खरीद बिक्री जबरदस्त तरीके से की गई। कोतवाली थाना प्रभारी है रामेंद्र सिंह ने बताया कि 500 वर्ग फुट आकार की जमीन की बिक्री भी इस मामले में की गई और एक ही व्यक्ति का उपयोग बार-बार किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह की गड़बड़ियों की जानकारी मिलने पर पिछले दिनों एफ आई आर दर्ज की गई थी। संबंधित विभागों से दस्तावेज मंगवाने के बाद हमने बयान लेने का काम शुरू किया है।फोरलेन सड़क चाहे जब तैयार होगी, लेकिन इससे पहले उन लोगों का सिर दर्द बढ़ गया है जिन्होंने ज्यादा लाभ के लिए जमीन के नाम पर खेला किया। फिलहाल पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है देखना होगा कि आने वाली चुनौतियों से लोग कैसे बचते हैं।