Friday, September 25, 2026

जेलेंस्की के थोड़ा झुकने के बाद पुतिन भी नरम पड़े, रूस ने कहा- हमारी कोशिश यूक्रेन की सरकार हटाने की नहीं

यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी को शुरू हुई जंग को 13 दिन बीत चुके हैं। आज इस युद्ध के 14वें दिन रूस ने कहा- यूक्रेन के साथ बातचीत में ‘कुछ प्रगति’ हो रही है, लेकिन रूस यूक्रेन सरकार को ‘हटाने’ की कोशिश नहीं कर रहा है। इससे पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन अब NATO की सदस्यता नहीं लेगा।

इस बीच पड़ोसी देशों में रिफ्यूजी संकट बढ़ गया है। UN के मुताबिक 20 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। वहीं, लोगों को ब्रिटेन जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऊपर की तस्वीर देखकर समझा जा सकता है कि लोग पलायन करने को मजबूर हैं। इस बीच पोलैंड ने अपने सभी मिग-29 फाइटर प्लेन यूक्रेन को देने का ऐलान किया है। हालांकि इस पर अमेरिका ने कहा है कि यह कदम चिंता पैदा करने वाला है और उचित नहीं है, इस पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं…