कोरबा। अग्रवाल समाज नैला जांजगीर के अध्यक्ष संजय केदार अग्रवाल व अंजू अग्रवाल की सुपुत्री आकांक्षा अग्रवाल ने नीट मेडिकल की परीक्षा मे 720 में से 600 नंबर प्राप्त कर सामान्य कोटे से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर में दाखिला प्राप्त किया जो कि छत्तीसगढ़ ही नहीं इंडिया के टॉप मेडिकल कॉलेज में से एक है एक कहावत है *होनहार बिरवान के होत चिकने पात* बिल्कुल इस मुहावरे को आकांक्षा ने सच साबित किया है बचपन से ही पढ़ने में वह मेधावी छात्रा रही हैं सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में उन्होंने 93% अंक प्राप्त किए थे पढ़ाई के साथ-साथ आकांक्षा बहुमुखी प्रतिभा की धनी है सामाजिक स्तर पर आयोजित होने वाले वाद विवाद प्रतियोगिता हो मेमोरी पावर प्रतियोगिता हो धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हो सभी में आकांक्षा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है आकांक्षा अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय श्री केदारनाथ अग्रवाल पहरिया वाले के आशीर्वाद व चाचा अजय अग्रवाल के मार्गदर्शन को देती हैं जो अभी एमबी पावर कंपनी में प्रेसिडेंट के पद पर आसीन हैं विदित हो इनका पूरा परिवार शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है आकांक्षा की बड़ी बहन गुंजन सीए फाइनल में है छोटे भाई राहुल अग्रवाल ने आईआईटी की परीक्षा पहले प्रयास में ही पास की चाचा अजय अग्रवाल अविभाजित मध्य प्रदेश की पी ई टी परीक्षा में मेरिट में रहे माता अंजू अग्रवाल बीकॉम की परीक्षा में यूनिवर्सिटी के टॉप 10 में रही साथ ही इनके छोटे चाचा मनीष अग्रवाल सामाजिक क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ मारवाड़ी युवा मंच के कोषाध्यक्ष के पद पर आसीन हैं और इनके पिता संजय केदार अग्रवाल नैला जांजगीर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष के पद पर सामाजिक सेवाएं दे रहे हैं आकांक्षा की इस सफलता से अग्रवाल समाज के साथ ही पूरे नैला जांजगीर शहर में हर्ष व्याप्त है और वे नई युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन कर सामने आई है पूरे समाज व नगर जनों ने इस सफलता पर उन्हें शुभकामना संदेश दिए हैं और उज्जवल भविष्य की कामना की है🙏











