Tuesday, August 4, 2026

फिर जिला चिकत्सालय में ईलाज के दौरान हुई मौत, परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप

कोरबा जिला मुख्यालय के समीप एक निजी चिकित्सालय में मरीज की मौत हो जाने के बाद हंगामा शुरू हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है की मरीज को पथरी के दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन चिकित्सकों की लापरवाही ने उनकी जान ले ली

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप रामपुर स्थित एक चिकित्सालय में पथरी के रोगी की मौत के बाद हंगामा शुरू हो गया। हुआ यूं की चांपा जांजगीर जिले के कन्नौद गांव निवासी संतोष डडसेना अपने साडू हरीश के पथर्रीपारा निवास आए और खुद के पथरी होने की जानकारी दी । हरीश और संतोष जे के हाॅस्पिटल रामपुर पहुंचे और वहां मौजूद चिकित्सकों से पथरी के कारण दर्द होना बताया। संतोष को भर्ती कर लिया गया । इंजेक्शन और दवाई दी गई । थोड़ी देर बाद संतोष को पसीना आने लगा बेचैनी बढ़ गई । तत्काल उन्हें एंबुलेंस के जरिए अन्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन कहीं भी उन्हें इलाज देने को कोई तैयार नहीं हुआ । वापस जे के हाॅस्पिटल लाया गया जहां संतोष की मौत हो गई ।

इस मामले को लेकर मृतक संतोष के परिजन रामपुर चौकी पहुंच गए और उन्होंने लापरवाह चिकित्सकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया जे के हाॅस्पिटल के संचालक जयकुमार लहरें ने अपना पक्ष रखते हुए बताया की मरीज का सही इलाज किया जा रहा था।

 

संतोष डडसेना की मौत से उनके परिजन काफी आक्रोशित हैं ।वह चाहते हैं कि इस मामले की मेडिकल जांच हो और दोषी लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए । खैर देखना है की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कैसा रुख अपनाता है ।