कोरबा। कल दिनाँक 13-3-22 को कुसमुण्डा थाने में हुई बैठक जिसमें राजस्व अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा SECLप्रबंधन के द्वारा रोजगार एकता संघ द्रारा आहुत की गई 14 ता.के महाबंद हड़ताल को टालने के लिए कहा गया था और शीघ्र ही रोजगार देने की बात कही गयी थी उसी तारतम्य में आज दिनाँक 14-2-22को राजस्व का पूरा अमला जिसमें माननीय एस.डी.एम.साहब कटघोरा की उपस्थिति व उनकी निगरानी में राजस्व निरीक्षक, प्रभावित ग्रामों के पटवारी, SECL से बंधावन साहब तथा SECL के अन्य अधिकारीयों के साथ सीपीएम कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव एवं किसान नेता आदरणीय प्रशांत झा जी एवं किसान नेता जिला सह सचिव श्री दीपक साहू जी एवं किसान नेता जय कौशिक जी जिला भु विस्थापित रोजगार किसान एकता संघ के अध्यक्ष श्री राधेश्याम कश्यप, उपाध्यक्ष श्री रेशम यादव तथा सचिव श्री दामोदर श्याम कौशिक एवं कांग्रेस मजदूर नेता प्रभु गणेश देवा विशेष रूप से उपस्थित थे इन सभी की उपस्थिति में रोजगार के लिए नामांकित दस्तावेंजों की जाँच प्रक्रिया प्रारंभ हुई है जो अभी भी चल रही है।
कोरबा जिला भूविस्थापित संघ रोजगार किसान एकता द्वारा किये गये अथक प्रयासों का परिणाम रंग लाया है अब फलीभूत होने लगा है।
जिन उम्मीदवारों का नाम छुट गया है वे धैर्य रखें सभी का नाम उल्लेखित किया जाएगा तथा वे कोषाध्यक्ष श्री बलराम कोशिक जी उप कोषाध्यक्ष दीना कौशिक से संपर्क करें और सूची में अपना नाम जुड़वायें। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित संरक्षक बजरंग सोनी जी, संरक्षक लंबोदर कौशिक, संरक्षक सनत कौशिक मोहन यादव उप संरक्षक शिव कौशिक , उप संरक्षक ठकराल , मिलन , डोमन , विशेष कार्यकारिणी सदस्य मोहन साहू , रामप्रसाद यादव , राजेश यादव जी बैठक में उपस्थित थे










