Wednesday, September 30, 2026

उद्धव ठाकरे के करीबी रिश्तेदार पर ED का शिकंजा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर पटानकर से जुड़े पुष्पक ग्रुप पर ED ने कार्रवाई की है। ED ने मंगलवार को ठाणे के नीलांबरी परियोजना में बने 11 आवासीय फ्लैट को सीज किया है। ED की इस कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र में फिर एक बार केंद्र और महाविकास अघाड़ी सरकार के बीच सेंट्रल एजेंसीज के इस्तेमाल को लेकर बहस शुरू होने वाली है। एजेंसी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले के तहत की है।