Wednesday, September 23, 2026

कोयला तस्करों पर बिफरे पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, मीडिया कर्मियो से मारपीट करने वालो के खिलाफ की कार्यवाही की मांग, मामले की सीएम से भी करेंगे शिकायत

कोरबा। पिछले दिनों जिले मलगांव खदान के पास कुछ कोयला चोरों ने मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट की थी। केएनएन न्यूज ने इस खबर को प्रमुखता से अपने पोर्टल पर प्रकाशित भी किया था। इनके बाद भी आज पर्यन्त तक दोषियों के उपर कोई कार्रवाही नहीं की गई। बल्कि मीडिया कर्मियों को ही दोषी ठहराया जा रहा है। इन सब मुद्दों को लेकर रामपुर विधायक ननकीराम कंवर रोष व्यक्त किया और मामले की शिकायत सीएम से करने की बात कही है।

 

 

कोरबा जिले में कोयला सहित खनिज संपदाओं का भंडार है। इसी कारण जिले में कई खदाने संचालित हो रही है। काले हीरे के कारण कोरबा विश्व पटल पर अलग पहचान रखता है। लेकिन इसी काले हीरे यानी कोयला की तस्करी कर कुछ लोग मालामाल हो रहे है। ये अवैध कार्य में लिप्त ये तस्कर अपने कार्य में जरा भी बाहरी दखल अंदाजी बर्दाश्त नहीं करते है। और अगर इनके खिलाफ कोई जाने की हिम्मत करता हैं तो उसका क्या हाल करते हैं ये देखिए इस वीडियों में

 

 

 

 

दरअसल पिछले दिनों कोयला तस्करी से संबंधित खबर कवरेज करने कुछ मीडिया कर्मी मलगांव के पास संचालित खदान के पास गए थे। जहां कुछ लोग कोयला चोरी करने में व्यस्त थे। इसी दौरान मीडिया कर्मी भी वहां पहुंच गए और खबर कवरेज करने लगे। इसी दौरान करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों ने मीडिया कर्मियो के उपर हमला कर दिया। इस दौरान मीडिया कर्मियों में शामिल एक महिला पत्रकार को भी कोयला तस्करों ने नहीं बख्शा।

 

जैसे तैसे मीडिया कर्मी अपनी जान बचाकर वहां से भागे । पुलिस की सहायता लेने जब वे थाना पहुंचे तक पुलिस कर्मियों ने भी उनकी नहीं सूनी और उन्हे ही गलत ठहराया। जान की बाजी लगाकर तस्करों के खिलाफ खबर खोजने गए पत्रकारों ने पुलिस की इस कार्यशैली पर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना हैं कि पुलिस किसी रसूखदार के कारण उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। वैसे भी जिस तरह से और जिस पैमाने पर कोयले की तस्करी हो थी, उससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि बिना स्थानीय पुलिस संरक्षण के ये कार्य हो ही नहीं सकता।

 

बहरहाल ननकीराम कंवर ने मामले की शिकायत सीएम, गृहमंत्री सहित कलेक्टर, एसपी से कर उचित कार्यवाही की मांग की हैं। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनर्रावृत्ति ना हों। लेकिन जिले में खुलेआम कबाड़, डीजल सहित कोयला तस्करी का कार्य भी होता है जिसपर भी पुलिस प्रशासन को संज्ञान लेने की आवश्कता है