खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गया है। इस प्रकार कांग्रेस, बीजेपी समेत 10 उम्मीदवारों की किस्मत EVM मशीन में कैद हो गई। अब इनके भाग्य का फैसला 16 अप्रैल को होना है।
इधर, वोटिंग के दिन यहां सुबह से लोगों में मतदान करने जबरदस्त उत्साह दिखा। कहीं कोई व्हील चेयर से वोट करने पहुंचा तो कहीं कोई दिव्यांग पत्नी को गोद में लिए वोट करने पहुंच गया। वहीं गर्मी के चलते कुछ मतदान केंद्रों में सन्नाटा भी पसरा रहा खास बात ये रही कि नक्सल इलाके में इस बार वोट डालने लोगों की भीड़ लग गई, तो चलिए आपको तस्वीरों के जरिए खैरागढ़ उपचुनाव के लिए वोटिंग दिखाते हैं।










