
पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनने के बाद से लगता है कि आप के बागी नेता डॉ. कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishwas) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज सुबह पंजाब की पुलिस (Punjab Police) कुमार विश्वास के घर पहुंची। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकर दी। इस पर कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर निशाना साधा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम लिए बगैर उन्हें चेतावनी दी। विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब पुलिस सुबह-सुबह द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान (Bhagwant Mann) को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर क्यों पहुंची है।











