
कोरबा। ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति संगठन के कृष्णा नगर इकाई समिति ने अपनी मुआवजे की मांगों को लेकर रेलवे के अधिकारियों की सद्बुद्धि व ध्यानकर्षित के लिए हवन किया गया और कहा गया कि मुआवजे को जल्द से जल्द भुगतान नहीं करने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। दरअसल, इकाई समिति के सचिव ने बताया कि पिछले 16 दिनों से धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन आंदोलन अपनी जायज 16 परिवारों की मुआवजा की मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। लेकिन रेलवे अधिकारियों ने अभी तक मुआवजा की मांगों को अनसुना कर रही है, जिसे लेकर आज भूविस्थापितों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों की सद्बुद्धि और ध्यानकर्षित करने के लिए हवन किया गया उन्होंने कहा कि घर मकान कुआं बाड़ी आदि की मुआवजा की भुगतान रेलवे विभाग जल्द से जल्द पूरा करें यदि ऐसे नहीं करने पर मजबूरवश उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी रेलवे विभाग व प्रशासन की होगी।











