Thursday, June 25, 2026

नक्सल प्लान फेल : सर्चिंग पर निकले जवानों ने आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों का लगाया आईईडी बरामद किया गया है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए करीगुंडम इलाके में आईईडी लगाया हुआ था। जिसको सर्चिंग पर निकले जवानों ने बरामद किया है। उसके बाद बम को विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया गया। मामले में कोबरा 202 औऱ CRPF 150 वीं वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई जारी है। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।