Sunday, May 10, 2026

फोरलेने सड़क निर्माण की रफ्तार धीमी, राहगीरों को हो रही परेशानी, राहत दिलाने की कर रहे हैं मांग

कोरबा-कुसमुंडा क्षेत्र में फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले दिनों भुगतान संबंधी कारणों से कार्य को रोक दिया गया था, लेकिन कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद निर्माण कर्ताओं ने कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज पर्यन्त तक कार्य पुनः शुरू नहीं किया गया। गेवरा, कुसमुंडा और दीपका को कोरबा से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता होने के कारण इस सड़क पर दबाव भी ज्यादा होता है। लेकिन सड़क निर्माण के धीमी गति के कारण राहगीरों को काफी समय से दिक्कते पेश आ रही है।

लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण की धीमी गति के कारण उन्हे आने जाने में काफी परेशानी होती। आए दिन जाम लगने के साथ धुल के गुबार भी उनकी समस्या को बढ़ाते है। उन्होने उच्च अधिकारियों से सड़क निर्माण में तेजी लाने की अपील की है।