
पेंड्रा. मरवाही में वनविभाग एक तो मजदूरी भुगतान में घोटालों को अंजाम दिये और अब सवाल तलब करने पर चिलचिलाती धूप में वनविभाग के जिम्मेदार लोग सड़क पर भागते नजर आ रहे हैं. चिलचिलाती धूप में तेज चलकर भागते नजर आ रहे हैं मरवाही रेंज के धरहर गांव के बीटगार्ड सत्येन्द्र शर्मा और इनके पीछे चल रही हैं महिला इंटक की जिला अध्यक्ष ममता पुरी. महिला जिला अध्यक्ष इंटक ममता पुरी अपनी टीम के साथ जिले में लगातार दौरे कर गांव गांव मे जाकर शासन के योजनाओं की व्याख्या एवं मजदूर श्रमिकों को जागरूक करने का काम करती हुई आज ग्राम पंचायत धरहर में दौरा की जिसपे फॉरेस्ट विभाग के द्वारा चल रहे रोजगार गारंटी के कार्यों का निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं पाई.
बीट गार्ड सत्येन्द्र शर्मा के द्वारा जानकारी माँगने पर जिलाध्यक्ष ममता पुरी को गुमराह करते हुए इतनी धूप मे दौड़ा रहा है. बीटगार्ड सत्येन्द्र शर्मा का ये वीडिओ जारी करते हुये इंटक की ओर से आरोप लगाया गया है कि ज़ब ये कांग्रेस के संगठन की जिलाध्यक्ष के साथ ये हरकत कर सकते हैं तो मजदूर श्रमिकों के साथ क्या नहीं कर सकते. क्या हाजिरी में इतना बड़ा फर्जी वाड़ा है कि मजदूर उतने काम में नहीं हैं. रजिस्टर दिखाने की बात पर रजिस्टर की जानकारी पूछने पर जवाब देने से भाग रहे हैं. इन सबका वीडियो जारी करते हुए घोटालेबाज वन कर्मचारियों को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है.








