Tuesday, September 29, 2026

पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस में केन्द्र सरकार से मिली राहत के बराबर राज्य सरकार द्वारा भी राहत देने की मांग की भारतीय जनता युवा मोर्चा ने

कोरबा। केन्द्र सरकार द्वारा वैश्विक संकट के बावजूद पेट्रोल पर 9. 5 रूपये और डीजल पर 7 रूपये कम करके एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 09 करोड़ से अधिक लाभार्थीयों को 200 रूपये सब्सिडी देकर आम जनता को बड़ी राहत दी गयी है। केन्द्र सरकार ने प्रत्यक्ष रूप से अपना काम किया है, अब बारी प्रदेश सरकार की है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा प्रदेश सरकार से मांग की है की केन्द्र सरकार ने जितनी राहत आम जनता को प्रदान की है उतनी ही राहत प्रदेश सरकार भी आम जनता को पेट्रोल-डीजल में वैट कम करके राहत प्रदान करें।