
हापुड़ में अवैध रूप से चल रहे पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई। 13 मजदूर गंभीर घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग और मेरठ भेजा गया है। हादसा बारूद में ब्लास्ट से हुआ। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम में रेस्क्यू चलाया। घटना थाना धौलाना क्षेत्र की है। फैक्ट्री में बिजली का सामान बनाने के नाम पर लाइसेंस लिया गया था। लेकिन अंदर पटाखा बनाया जा रहा था।
मौके पर पहुंचे आईजी प्रवीन कुमार ने बताया, ‘इंडस्ट्रियल यूनिट में धमाका हुआ है। फैक्ट्री में इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए लाइसेंस लिया गया था। यहां पटाखा बनाने की बात सामने आई है। इसमें क्या शर्तों का उल्लंघन हुआ है, इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।’








