Wednesday, April 29, 2026

BREAKING NEWS: तालाब में डूबने से जुड़वा बहनों की मौत, गांव में मचा हड़कंप

सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत लवसरा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेलते-खेलते तालाब में गिरने से दो जुड़वा बहनों की मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान दीप्ति गोंड (6 वर्ष) और दिव्या गोंड (6 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां सुबह करीब 9:30 बजे घर के पास खेलते-खेलते तालाब किनारे पहुंच गईं और असावधानीवश गहरे पानी में गिर गईं। मौके पर कोई मौजूद नहीं होने के कारण उन्हें समय पर बचाया नहीं जा सका।

कुछ देर बाद ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरते देख बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।