लोगों से जुड़ी हुई जगहों का जब नेता उद्घाटन करते हैं, इसे लोकार्पण (लोगों को अर्पण) कहा जाता है। भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने मंगलवार की दोपहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए एक ऐसा ही उद्घाटन किया जिसे जिसके बाद पब्लिक की एक प्रॉपर्टी को लोगों को अर्पण कर दी गई। इस मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है।

मामला रायपुर शहर के रामनगर तेलीघानी नाका इलाके का है। दरअसल यहां पिछले 4 महीनों से एक अंडर पास बनकर तैयार था। मगर इसकी शुरुआत नहीं की जा सकी थी। बताया जा रहा है कि सियासी कारणों की वजह से इसे शुरू नहीं किया गया था। ऐसे में इलाके के लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंच गए। साथ में लाल फीता और कैंची भी लेकर आए थे । ब्रिज के बाहर रिबन लगाकर इलाके के लोगों से ही इसे कटवाया और उद्घाटन करके ब्रिज को शुरू कर दिया गया।