Sunday, April 12, 2026

हिंसा के बाद कानपुर की डीएम नेहा शर्मा को हटाया, लखनऊ-गोरखपुर समेत 9 जिलों के DM बदले

यूपी सरकार ने मंगलवार शाम को 21 IAS का तबादला किया है। इसमें 9 जिलों के डीएम बदले गए हैं। कानपुर में हुई हिंसा के बाद वहां की डीएम नेहा शर्मा को भी हटा दिया गया है। उन्हें स्थानीय निकाय का निदेशक बनाया गया है।

उनकी जगह विशाख जी. को कानपुर नगर का नया डीएम बनाया गया है। नेहा शर्मा से पहले विशाख जी. ही कानपुर के डीएम थे। अभी वो विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश को भी हटाया गया है।