

कोरबा- एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का भाजपा नेताओं ने आत्मीय स्वागत किया। पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार मंथन के पश्चात् श्रीधरमलाल कौशिक रामसिंह कंवर की पुत्री के विवाह में भी शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, जोगेश लांबा, केदारनाथ अग्रवाल, अशोक चावलानी, सतविंदर बग्गा, नरेंद्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, विकास केदारनाथ अग्रवाल, संतोष देवांगन, हीरा पंजवानी एवं कोरबा-कटघोरा के मंडल के अतिथि उपस्थित हुए।










