
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन 18 जून तक सलाखों के पीछे रहेंगे। मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने जैन और ईडी की दलीलें सुनने के बाद उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया।








