Sunday, April 19, 2026

दीपका में गूंजा जय जगन्नाथ रथ पर सवार होकर निकले जगन्नाथ प्रभु

दीपका:  विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा है। इस दिन दुनिया भर में लाखों लोग भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन राजसी रथों को आगे बढ़ते हुए देखते हैं। दुनिया भर में लाखों भक्त दिव्य आनंद से भर जाते हैं।

राधा कृष्ण मंदिर दीपका में आज शाम भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा की रथ यात्रा निकाली गई। रथ को मनमोहक ढंग से सजाया गया भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा की पूजा व आरती से यात्रा की शुरुआत हुई इसके बाद रथयात्रा राधा कृष्ण मंदिर बुधवारी बाजार गेवरा से दीपेश्वरी मंदिर दीपका कॉलोनी नगर भ्रमण करते हुए पहुंची हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे नगर में भगवान जगन्नाथ की जयकारे लगाए गए इस दौरान हजारों की संख्या में रथ को खींच रहे श्रद्धालुओं को आजाद चौक के पास पानी पाउच और प्रसाद वितरण किया गया