Sunday, July 5, 2026

रायपुर रेंज के नवपदस्थ IG बीएन मीणा ने संभाला पदभार

रायपुर. रायपुर रेंज के नए IG बी.एन. मीणा ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया. इस दौरान रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने नवपदस्थ IG का स्वागत किया.

पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थ IG ने समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हें बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करने के निर्देश दिए.

बद्री नारायण मीणा 2004 बैच के IPS अफसर हैं. मीणा ने अब तक प्रदेश के सबसे ज्यादा जिलों में कप्तानी संभालने का रिकार्ड बनाया है. उन्होंने बलरामपुर जिले से SP के रूप में अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी. जिसके बाद वे कवर्धा, राजनांदगांव, जगदलपुर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, और रायगढ़ जिले की कमान भी संभाल चुके हैं.