Thursday, October 15, 2026

कस्तूरबा स्कूल में कोरोना विस्फोट, 19 बालिकाएं पाई गईं पॉजिटिव…

जशपुर। देश-प्रदेश में कोरोना की एक बार फिर बढ़ती रफ्तार के बीच जशपुर जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कोरोना विस्फोट हुआ है. आवासीय विद्यालय में रह रहीं 19 बालिकाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं.

जशपुर जिला के बगीचा विकासखंड में महादेवडांड़ गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कोरोना विस्फोट हुआ है. जांच में 19 बालिकाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं. अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इन बालिकाओं के सम्पर्क में आए अन्य छात्राओं और शिक्षकों का सैंपल ले रही है..

संक्रमित बालिकाओं को स्कूल परिसर में ही आइसोलेट करने के निर्देश दिये गए थे, लेकिन ज्यादातर अभिभावक अपने-अपने बच्चों को घर लेकर जा चुके हैं. विद्यालय की अधीक्षिका ने बताया कि कोरोना विस्फोट जैसी स्थिति के बाद पूरी सावधानी बरती जा रही है. फिलहाल, विद्यालय की 4 बालिकाओं को आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है.