Wednesday, August 19, 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर लौटी CG के बेटी

बैडमिंटन की नई सनसनी बन चुकी आकर्षी कश्यप बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर दुर्ग पहुंचीं। इस दौरान दुर्ग वासियों और कांग्रेसी नेताओं ने आकर्षी का जोरदार स्वागत किया। घरवालों ने तो देखते ही उन्हें गले से लगा लिया। इस मौके पर भी उनसे खास बातचीत की। बातचीत में आकर्षी ने कहा कि उनका लक्ष्य ओलिंपिक में गोल्ड जीतना है। उसके लिए वो पूरी मेहनत करेंगी।

आकर्षी ने कहा कि सिल्वर पदक जीतकर काफी अच्छा लग रहा है, लेकिन वो इससे संतुष्ट नहीं हैं। मैं गोल्ड मेडल लाने के लिए कॉमनवेल्थ में गई थी, लेकिन सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा है। आगे मैं पूरी मेहनत करूंगी। जब मैं यहां से कॉमनवेल्थ के लिए जा रही थी तो दुर्ग के महापौर सहित सभी लोगों ने मुझे काफी मोटिवेट किया और शुभकामनाएं दी थीं। भारत के लिए खेल रही थी इससे मेरी जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी थी।

उन्होंने बताया बर्मिंघम में भारतीय समर्थक काफी अधिक थे, वो लोग जब भारत का झंडा उठाकर मुझे अच्छा करने के लिए कहते थे तो वो देखकर मेरे अंदर एक अलग तरह का पावर आ जाता था। पूरे मैच के दौरान मेरा काफी अच्छा अनुभव रहा, जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी।