Wednesday, August 19, 2026

Breaking: नारायण चंदेल बनाए गए नए नेता प्रतिपक्ष,

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में उठा-पटक के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. धरमलाल कौशिक की नेता प्रतिपक्ष के पद से छुट्टी कर दी गई है. राष्ट्रीय नेतृत्व ने नारायण चंदेल पर बड़ा सियासी दांव खेला है. नारायण चंदेल को विधायक दल का नेता चुना गया है. बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने विधायक दल की मीटिंग में बंद लिफाफे से नेता प्रतिपक्ष का नाम निकाला है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अभी फिर बड़े फेरबदल के लिए नेताओं को शॉर्टलिस्टेड की है. 2023 के मद्देनजर अपनी जमीन मजबूत करने के लिए ये बड़े और चौंकाने वाले फैसले ले रही है