Tuesday, August 18, 2026

4 की मौत और 12 से अधिक जख्मी, तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शनिवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटना रामनगर के महबूबनगर इलाके की है. जानकारी के मुताबिक बाराबंकी में हादसे का शिकार हुई डबल डेकर बस मजदूरों को लेकर गोवा जा रही थी. इस बस में करीब 100 मजदूर सवार थे. सभी पड़ोसी देश नेपाल के निवासी बताए जाते हैं. गोवा जा रही बस बाराबंकी के रामनगर के महबूबनगर इलाके में पंक्चर हो गई. ड्राइवर बस को किनारे खड़ा करके टायर बदलने लगा.