Sunday, June 28, 2026

छत्तीसगढ़ का 31वां जिला बना खैरागढ़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ, दी करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के 31वें जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम बघेल ने जिले के लिए करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात दी। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंच पर पहुंचते ही लोगों में भारी उत्साह नजर आया। वहां हर ओर उनके जयकारे लगे और लोगों ने हार और पुष्प गुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया।

नए जिलों के शुभारंभ के मौके पर सीएम बघेल ने खैरागढ़ में कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इससे पहले सीएम बघेल ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का शुभारंभ किया। उनके उद्घाटन के बाद अब सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ का 30वां जिला बनकर अस्तित्व में आ गया है।

लगे भूपेश कका के नारे

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। खैरागढ़़ में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए भूपेश कका जिंदाबाज के नारे लगाए जा रहे हैं। इस दौरान सीएम बघेल भी उनका उत्साह बढ़ाया और गाड़ी के विंडो से मुख्यमंत्री बघेल ने खैरागढ़ की जनता का हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया।