भिलाई. भिलाई के सेक्टर-1 गणेश पंडाल में एक हादसा हो गया. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ब्रेक डांस झूले में यह हादसा हुआ. झूले से युवक गिर गया, जिससे लोहे से सिर में गंभीर चोट आई है. यह घटना बीती रात-1 बजे की बताई जा रही है.
सीजी मिरर्स कल्चर गणेशोत्सव समिति के महासचिव धन्नू मिश्रा ने बताया कि मुझे ब्रेक डांस झूले वाले ने बताया कि जिस युवक के साथ हादसा हुआ है, वह शराब के नशे में था. ब्रेक डांस झूला शुरू होते ही वह लॉक खोलकर खड़ा हो गया, जिसकी वजह से वह गिर गया और सिर पर चोट लग गई है.











