Thursday, July 2, 2026

कोरबा के लिए नई उपलब्धि,,अब तालाब में भी चल रहे है चार पहिया,, देखिए तस्वीरें

कोरबा सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास का परिचायक होते हैं लेकिन कोरबा की उपनगरीय क्षेत्रों के सड़कों को देखकर ऐसा लगता है मानो तालाबों बड़े-बड़े गड्ढे उस में भरा पानी और कीचड़ से सराबोर वाहन कोरबा के विकास की गाथा को बयां करते हैं।

आपने अब तक नदी नालों में नाव चलाते देखा होगा।  लेकिन आज हम आपको ऐसा दृश्य दिखाएंगे जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे । कोरबा में अब तालाब में भी चार पहिया वाहन भी चलने लगे। जी हा आपने सही पढ़ा।

 

 

कोरबा कुसमुंडा मार्ग वैसे तो अपनी बदहाली को लेकर ज्यादा फेमस हैं लेकिन उसकी बदहाली में चार चांद  2 दिन से हो रही बारिश ने लगा दी। निर्माणाधीन सड़क की कछुआ चाल लोगों के लिए काल साबित हो रही है।  मार्ग में गड्ढे होने के कारण लोग अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं जिसके कारण उनकी गाड़ियां फंस रही हैं । पहले यह तस्वीर देखिए,

 

 

 

गड्ढों में सड़क है या सड़क में गढ्ढा यह तो आपने कई बार सुना होगा,, लेकिन यह पहली बार सुना होगा कि सड़क है या तालाब यह सिर्फ सड़क के नाम पर धब्बा।  बहरहाल कोयला गाड़ियों के माध्यम से लाखों करोड़ों कमाने वाले प्रबंधन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।  ताकि उनका कार्य भी चलता रहे साथ ही लोगों को भी इस तरह से परेशान ना होना पड़े । वरना वह दिन दूर नहीं है जब आम जनता इस मार्ग पर अपना आक्रोश निकालेगी जिसका खामियाजा प्रबंधन को ही भुगतना पड़ेगा