Wednesday, July 1, 2026

कॉलोनी के बाहर बेहरतीब ढंग से चालक खड़ी कर देते है भारी वाहन,,कभी भी हो सकता है हादसा, कॉलोनीवासी दहशत में

कोरबा। दीपिका गेवरा कॉलोनी के मुख्य द्वार पर खड़े वाहन दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं । कॉलोनी के अंदर  एकमात्र जाने का रास्ता होने के बाद भी यहां पर बेपरवाह वाहन चालक गाड़ी खड़ी कर देते है,,दिन के समय तो लोग जैसे तैसे यहां से पार हो जाते है,,लेकिन रात के समय दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार अब धीरे धीरे कॉलोनी के अंदर भी रोड सेल की गाड़ियों का लाइन लगने लगा है, अभी कॉलोनी के अंदर आने और बाहर जाने के लिए कालोनी वासियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे बुरे दिन पहले कभी नही आए । कॉलोनी में आने और जाने के लिए लोगो को सोचना पड़ रहा है।आज रोड सेल की गाड़ियों का कॉलोनी के अंदर जाम लगा कर रखना , निश्चित रूप से कॉलोनी वासियों के लिए खतरे की घंटी है, ऐसे समय में सभी लोगो को एक साथ मिल कर समस्या का हल निकालना पड़ेगा ।

 

यूं तो कोरबा में अधिकांश हादसे भारी वाहनों के कारण होते हैं । जिस पर लगाम लगाने की कोशिश यातायात विभाग कर रहा है । लेकिन रोड सेल के काम में लगे वाहन प्रशासन की सुनने वाली कहां है । बहरहाल  दीपका गेवरा कॉलोनी के रोड पर ना तो लाइट की व्यवस्था है और ना ही यहां पर कोई यातायात का जवान तैनात है ।  लिहाज से दुर्घटना से पूर्व शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि कोई हताहत ना हो।