Wednesday, July 1, 2026

IAS-IPS कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री बघेल के कड़े तेवर,कहा- नशे के कॉरिडोर को तोड़े, सोर्स तक पहुंचे…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर्स-एसपी कांफ्रेंस में नशे के सेवन से घटित हिंसात्मक घटनाओं में केवल तात्कालिक कार्रवाई न करते हुए नशे की जड़ तक पहुँचने की बात कही.

मुख्यमंत्री बघेल ने कांफ्रेंस में पुलिस अधिकारियों से कहा कि नशे का सामान आसानी से उपलब्ध क्यों हो रहा, इसकी पड़ताल करते हुए नशे का उपयोग करने वालों को पकड़कर अंतिम सोर्स तक जाइए. नशे की सामग्री की उपलब्धता कहीं न रहे, इसके लिए जिला प्रशासन से समन्वय कर ऐसे संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई करें.