Friday, July 3, 2026

कलेक्टर कार्यालय में ईडी की दबिश से हड़कंप,,माया वारिया सहित रानू साहू के करीबियों पर हो सकती है कार्रवाई – सूत्र

कोरबा प्रदेश में – पिछले 3 दिनों से चल रही ईडी की कार्यवाई और जांच पड़ताल अब कोरबा जिले के कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच चुकी है। जानकारी मिल रही है कि ईडी की टीम कलेक्टर चेंबर में बैठकर डीएमएफ सहित अन्य योजनाओं की फाइलों की जांच कर रही है। ईडी की इस कार्रवाई से जिले के भ्रष्ट और कमीशन खोर अधिकारी एवं बाबू के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

 

चर्चा यह भी कि कलेक्टर कार्यालय में ईडी की दबिश देना पूर्व कलेक्टर के करीबियों पर शिकंजा कसना तो नहीं है और अगर यह बात सही है तो क्या ईडी की जांच की रा कौन-कौन हो सकते है ।

आपको बता दें जिले में प्राप्त DMF फंड में हुए भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के विकास की गाथा किसी से छुपी नहीं है जिसमें कुछ विभाग की भूमिका सबसे ज्यादा संदिग्ध रही है। इस कार्यालय में पदस्थ अधिकारी और बाबू लखपति और करोड़पति बन गए हैं। इसके अलावा अन्य जिलों के सफेदपोश नेताओं के भी विकास जमकर हुए हैं जिसकी भी चर्चा खूब है। हालांकि ईडी की धमक के बाद ऐसे लोगों के हाथ पाव फूलने शुरू हो गए हैं, आगे की कार्रवाई जारी है।