Monday, April 27, 2026

15 आदतन जुआरी गिरफ्तार, 3 लाख 10 हजार नगद और 20 बाइक 3 कार कुल 35 लाख का माल बरामद, पुलिस ने किया जप्त

थाना पाली क्षेत्र के चैतुरगढ़ पहाड़ी जंगल में जुआ खेलते हुए 15 जुआरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जुआरियों से नगदी 3 लाख 10 हजार रूपए , 20 मोटर साइकिल, 3 कार जप्तपहाड़ी के ऊपर घने जंगल और नेटवर्क विहीन क्षेत्र में चल रहा था जुआ

 

कोरबा छत्तीसगढ़ -मामले का विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिल रही थी कि थाना पाली क्षेत्र के चैतुरगढ़ स्थित घने जंगलों में सुनसान इलाका एवम मोबाइल नेटवर्क विहीन क्षेत्र होने का फायदा उठाकर कुछ जुआरियों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है ।

सूचना पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में विशेष टीम का गठन कर रेड कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । विशेष टीम के द्वारा लगातार दो दिनों तक चैतुरगढ़ के जंगलों में मुखबिर लगाकर सूचना एकत्रित किया जा रहा था , किंतु घना जंगल एवं मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण पहले दिन सफलता नहीं मिल पाई , तब टीम द्वारा रणनीति में बदलाव करते हुए दूसरे दिन पुनः जुआरियों का पीछा करते हुए घेराबंदी की गई ,जिससे जुआ खेल रहे 15 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली । आरोपीगण से नकदी रकम 3 लाख 10 हजार रूपए , 20 मोटरसाइकिल एवं 3 कार जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है ।