Monday, April 27, 2026

रामकृष्ण हॉस्पिटल हरदी बाजार में हुआ सुविधाओं का इजाफा ऑपरेशन थिएटर और गहन चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन किया वरिष्ठ भाजपा नेता श्री केदारनाथ अग्रवाल जी ने

कोरबा नगर के उपनगर हरदी बाजार में रामकृष्ण हॉस्पिटल विगत कई वर्षों से संचालित है इस हॉस्पिटल में पूर्व से ही उच्च स्तरीय सुविधाएं रही हैं आज इस हॉस्पिटल में ऑपरेशन थिएटर और गहन चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी माननीय श्री केदारनाथ अग्रवाल जी के द्वारा किया गया जिसमें अनुभवी डॉक्टरों की टीम भी इस हॉस्पिटल के साथ जुड़ गई और अब यहां पर सरलता से और सहूलियत से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का ऑपरेशन भी हो सकेगा यहां पर हड्डी रोग स्त्री रोग के अलावा विभिन्न प्रकार के बीमारियों का ऑपरेशन होगा इस गरिमा मयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय नेता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी माननीय श्री केदारनाथ अग्रवाल जी ने मुख्य अतिथि की आसंदी से रामकृष्ण हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विजय राठौर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हरदी बाजार क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और इस ऑपरेशन थिएटर और गहन चिकित्सा कक्ष के खुल जाने से आसपास के 50 से 60 गांव को इसका लाभ मिलेगा उन्होंने कहा वह स्वयं इस क्षेत्र के रहवासी हैं और उन्हें ज्ञात है कि क्षेत्र में एक अच्छे हॉस्पिटल की बहुत दिनों से मांग थी आवश्यकता थी जो आज पूरी हो गई है इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय तुलसी अग्रवाल की स्मृति में रामकृष्ण हॉस्पिटल को स्वच्छ ठंडा और गर्म साफ पानी पीने हेतु एक वाटर कूलर भी भेंट किया जिससे आमजन और मरीजों को साफ स्वच्छ ठंडा और गर्म पानी मिल सके इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ डॉक्टर पाणिग्रही, डॉक्टर ज्योति श्रीवास्तव डॉक्टर प्रतीक शर्मा डॉ मनोज कुमार के साथ जिला पंचायत सदस्य श्री प्रेमचंद पटेल जिला मंत्री श्री नरेश टंडन वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजय राठौर जी मंडल अध्यक्ष श्रश्री हरीश थरवानी जी ,श्री मुकेश जायसवाल जनपद सदस्य,श्री छोटेलाल पटेल, महामंत्री श्री दुर्गेश कश्यप जी श्री नीलम नारायण जायसवाल जी श्री जगदीश अग्रवाल जी श्री भुनेश्वर राठौर जी श्री पंकज धुरवा जी श्री नरेंद्र अहीर जी श्री बजरंग यादव जी श्री रामेश्वर यादव जी श्रीमन हरण सोनी जी श्री राज ऑग्रे जी, श्री राम बिहारी राठौर जी श्री संजय राठौर जी श्री अभिमन्यु राठौर जी रामकृष्ण हॉस्पिटल के सभी स्टॉप आदि अनेक सम्मानीय नागरिक गण उपस्थित रहे