Sunday, August 23, 2026

लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, माह के आखिरी 10 दिन में छुट्टियों की भरमार…

दिवाली का त्योहार दहलीज पर है और धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए लोगों की लिस्ट लगभग तैयार है. घर से लेकर बाजार तक त्योहारों की रौनक नजर आती है. फेस्टिव सीजन में भी छुट्टियां खूब होती हैं, लेकिन अगर आपने बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं तो उसे किसी भी हाल में निपटा लें, क्योंकि कल से यानी शनिवार 22 अक्टूबर से लगातार 6 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

इस महीने के बचे हुए 10 दिनों में से देश के अलग-अलग हिस्सों में आठ दिनों की छुट्टी होगी. इसलिए अगर आप दिवाली के बाद भी घर से बैंक जाने के लिए निकलते हैं तो एक बार कैलेंडर जरूर चेक कर लें.

 

दिवाली और भाई दूज का त्यौहार

रिजर्व बैंक के 21 अक्टूबर के बाद के हॉलिडे कैलेंडर पर नजर डालें तो दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के मौके पर बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि, राज्यों और राज्यों और शहरों के बीच बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं.